20th August 2026

BREAKING NEWS

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

NASA की HD तस्वीरों में दिखा 60 फीट का विशाल गड्ढा

छत्तीसगढ़ में बड़ा न्यायिक फेरबदल, 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, 15 अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जानें मुख्य लक्षण

Advertisment

CG में बड़ा सड़क हादसा : बस–हाईवा की भीषण टक्कर, 24 यात्री घायल

Media Yodha Desk Thu, Feb 12, 2026

जशपुर : जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन