9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

छत्तीसगढ़ से गुजरेगी नॉन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस : जानें टाइमिंग और स्टेशन स्टॉपेज

Media Yodha Desk Tue, Sep 23, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़, गुजरात और ओडिशा की पहली नॉन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) अब उधना से ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच दौड़ेगी. यह ट्रेन 27 सितंबर से नियमित रूप से शुरू की जाएगी. इसका शेड्यूल भी जारी हो गया है.

रेल मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सूरत आ सकते हैं. हालांकि उनकी उपस्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. नई अमृत भारत ट्रेन को 19021/19022 उधना-ब्रहापुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस नंबर दिया गया है. इसका कुल सफर 1708 किलोमीटर का होगा और इसे पूरा करने में औसतन 30 से 33 घंटे का समय लगेगा. ट्रेन की औसत स्पीड 51 से 55 किमी प्रतिघंटे रखी गई है.

रोज सुबह 7:10 बजे उधना स्टेशन से ब्रह्मपुर के लिए प्रस्थान करेगी अमृत भारत ट्रेन

19021 अमृत भारत ट्रेन रोज सुबह 7:10 बजे उधना स्टेशन से ब्रह्मपुर के लिए प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन दोपहर 12:30 पालधी और शाम 19:35 बजे को नागपुर पहुंचेगी. वहां पर, 10 मिनट का ठहराव होगा. ब्रह्मपुर अगले दिन दोपहर 13:55 बजे पहुंचेगी. इसी तरह (19022) अमृत भारत ट्रेन रोज रात 23:45 बजे ब्रह्मपुर से रवाना होगी. पालसा में 2 से 02:02 बजे, विजयनगरम में सुबह 4:10 से 4:30 बजे नागपुर में रात 20 से 20:05 बजे तक रुकेगी. उसके बाद पालधी सुबह 3:25 बजे और उधना सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी.

इस ट्रेन का छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर और महासमुंद स्टॉपेज दिया गया है. इस ट्रेन के चलने की तैयारी पूरी कर ली गई है.  

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन