10th August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

Advertisment

CG News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

Media Yodha Desk Sat, Jun 20, 2026

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करपावंड गांव में जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मारपीट हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जमीन मालिक, जमीन बेचने वाले व्यक्ति और राजस्व निरीक्षक (आरआई) के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस बल तैनात करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, शेराराम चौधरी ने मदन निषाद से करीब 10 एकड़ 10 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मामला अदालत पहुंचा, जहां फैसला शेराराम के पक्ष में आया। अदालत के आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने गांव पहुंची थी।

राजस्व अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई अदालत के आदेश और सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर की जा रही थी। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने ग्रामीणों को भड़काया, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और मारपीट हुई। प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेना गलत है और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं ग्रामीणों और सरपंच का कहना है कि जिस सरकारी नक्शे के आधार पर नापजोख की जा रही थी, वह सही नहीं है। उनका दावा है कि संबंधित जमीन की वास्तविक स्थिति नक्शे से अलग है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले रिकॉर्ड और नक्शे की गलती सुधारी जानी चाहिए थी, उसके बाद ही कब्जा दिलाने की कार्रवाई होनी चाहिए थी। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन