20th August 2026

BREAKING NEWS

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Advertisment

प्रदेश में नौकरी की बहार : 12–17 फरवरी तक संभाग स्तरीय रोजगार मेले, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में मौका

Media Yodha Desk Sun, Feb 8, 2026

रायपुर : प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेले 12 से 17 फरवरी 2026 तक प्रदेश के विभिन्न संभागों में आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 एवं 13 फरवरी को बिलासपुर, 14 एवं 15 फरवरी को दुर्ग तथा 16 एवं 17 फरवरी को सरगुजा एवं बस्तर संभाग में रोजगार मेला आयोजित होगा। इन मेलों में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

संभाग स्तरीय रोजगार मेला में भाग लेने के इच्छुक आवेदक ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से अपना पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में साक्षात्कार एवं चयन की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के इच्छुक आवेदक सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन