26th August 2026

BREAKING NEWS

1298 विद्यार्थियों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर

मादा टाइगर ने युवक पर किया हमला, मौत के बाद दोस्तों ने ऐसे बचाई अपनी जान

ईरान ने पहली बार सुनाई सुप्रीम लीडर की आवाज, सामने आया वीडियो

टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

सड़क बही, वाहन हुआ हादसे का शिकार; बारिश के बीच 3 लोगों की बाल-बाल बची जान

Advertisment

Chhattisgarh : कुएं में गिरे चार हाथी, तीन वयस्क और एक शावक को बचाने में जुटा वन विभाग

Media Yodha Desk Tue, Nov 4, 2025

बलौदाबाजार : जिले के बारनयापारा के हरदी गांव में चार हाथियों का दल एक कुएं में जा गिरा है। इस दल में तीन वयस्क और एक शावक हाथी शामिल हैं। जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को मिली, हाथियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भीड़ को वहां से हटाया और नीचे गहराई में गिरे हाथियों का रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

बता दें कि इन दिनों जंगलों से भटककर हाथियों के झुंड जिले के रहवासी इलाकों में घूम रहे हैं। वन विभाग ने हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को अलर्ट कर दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि गजदल के संभावित खतरे को देखते हुए लोग अकेले जंगलों की ओर न जाएं और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन