22nd June 2026

BREAKING NEWS

बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, रेत मशीन जब्त

पीड़ित परिवार से मिले मंत्री रामविचार नेताम, हर संभव मदद का दिया भरोसा

साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

Advertisment

CG में भीषण सड़क हादसा : पाँच की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल; पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम

Media Yodha Desk Wed, Nov 26, 2025

जांजगीर : जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पपताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा जांजगीर-चांपा जिले में NH-49 पर सुकली गांव में हुआ है। यहां एक स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि, स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए।

वहीं इस भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस की टीम ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन