9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या : परिजनों ने प्रिंसिपल और शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Media Yodha Desk Tue, Sep 23, 2025

बिलासपुर: बेलतरा क्षेत्र के नेवसा स्थित सीता देवी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्रा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक शिक्षक ने कक्षा के बीचोंबीच बच्ची को बाल पकड़कर घसीटा और डंडे से पिटाई की थी। इस घटना से वह बेहद आहत थी। परिजनों का कहना है कि स्कूल की प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षक छात्रा के साथ अक्सर सख्त और अपमानजनक व्यवहार करते थे। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

इधर, छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जाती, तो बच्ची को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन