9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Electricity rate hike in CG : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ेंगी बिजली दरें

Media Yodha Desk Tue, Jun 30, 2026

Electricity rate hike in CG: प्रदेश के करीब 76 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई महीने से बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा मंजूर की गई नई दरें 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। इसके तहत सभी श्रेणियों के बिजली बिलों में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़े हुए टैरिफ के बीच उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर भी है।

अब बिजली बिल देर से पाटने पर पूरे महीने का भारी-भरकम सरचार्ज नहीं देना होगा। पहले लेट पेमेंट पर सीधे 1.5 फीसदी मासिक दर से ब्याज लगता था, चाहे देरी एक दिन की ही क्यों न हो। अब नए नियम के तहत प्रतिदिन के हिसाब से महज 0.04 फीसदी की दर से लेट फीस ली जाएगी। यानी उपभोक्ता जितने दिन बिल जमा करने में देरी करेगा, उसे सिर्फ उतने ही दिनों का ब्याज देना होगा।

1 जुलाई से कई नियमों में भी बदलाव हो रहा है। स्थानीय निकायों के कार्यालयों, हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक जल प्रदाय के टैरिफ को व्यावसायिक (गैर-घरेलू) से हटाकर घरेलू श्रेणी में डाल दिया गया है। इसके अलावा, ग्रामीण और बस्तर संभाग के सभी हॉस्टलों को भी अब घरेलू दरों पर बिजली मिलेगी। वहीं, घरेलू बिजली और पंखे के लिए लिए गए अस्थायी कनेक्शन यदि 2 वर्ष की अवधि पूरी कर लेते हैं, तो उन पर भी सामान्य घरेलू टैरिफ लागू हो जाएगा। इसके साथ ही, जिन उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड 10 किलोवाट से अधिक है, उन्हें सुबह 9 से शाम 5 बजे (ऑफ-पीक ऑवर्स) के बीच बिजली खपत करने पर ऊर्जा प्रभार में 20 पैसे प्रति यूनिट की विशेष छूट मिलेगी।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ग्रिड में भेजी जाने वाली सरप्लस (अतिरिक्त) बिजली की खरीद दर तय कर दी है। मंजूरी के बाद यह राशि उपभोक्ताओं के अगले बिलों में क्रेडिट (कम) होकर दिखेगी।

सोनपैरी स्थित कबीर आश्रम में कबीर जयंती महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि को तीन महीने आगे बढ़ाने का एलान किया है। इससे बकायादार उपभोक्ता सरचार्ज माफी का लाभ उठाकर अपने लंबित बिलों का निपटारा कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ नया घरेलू बिजली टैरिफ

यूनिट खपत

पुरानी दर (₹/यूनिट)

नई दर (₹/यूनिट)

बढ़ोतरी

0 से 100 यूनिट

₹4.10

₹4.40

30 पैसे

101 से 200 यूनिट

₹4.20

₹4.50

30 पैसे

201 से 400 यूनिट

₹5.60

₹6.00

40 पैसे

401 से 600 यूनिट

₹6.60

₹7.00

40 पैसे

601 यूनिट से अधिक

₹8.30

₹8.80

50 पैसे

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन