20th August 2026

BREAKING NEWS

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Advertisment

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला : के आदेश से पलटा, अब निजी स्कूल ही कराएंगे लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं

Media Yodha Desk Thu, Feb 5, 2026

रायपुर : शिक्षा विभाग ने अपने ही जारी आदेश को पलटते हुए परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संशोधन किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार अब निजी स्कूल पूर्व की भांति लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे। इससे पहले जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे निजी स्कूलों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।

अब संशोधित आदेश के बाद यह स्पष्ट कर दिया गया है कि निजी स्कूलों की लोकल कक्षा के परीक्षाओं का संचालन स्कूल प्रबंधन ही करेगा। वहीं, संशोधित आदेश में यह भी तय किया गया है कि शासकीय स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की परीक्षाओं की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों को दी जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय से जारी इस पत्र के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति साफ हो गई है। निजी स्कूलों को राहत मिली है, जबकि शासकीय और आत्मानंद स्कूलों में परीक्षाओं का संचालन जिला स्तर से किया जाएगा।

संधोधित आदेश

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन