10th August 2026

BREAKING NEWS

पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप...

कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

Advertisment

Liquor scam : ईडी का दावा, चैतन्य बघेल ने 16.70 करोड़ अवैध कमाई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में लगाई

Media Yodha Desk Tue, Sep 16, 2025

बिलासपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को अवैधानिक और राजनीति से प्रेरित बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। उनका कहना है कि ईडी ने बिना उचित आधार के उन्हें हिरासत में लिया।

सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट को बताया कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी ठोस सबूतों और वित्तीय लेन-देन के आधार पर की गई है। एजेंसी ने दावा किया कि शराब घोटाले से जुड़ी फाइलें, बैंक लेन-देन और गवाहों के बयान इस बात की पुष्टि करते हैं कि चैतन्य ने 16 करोड़ 70 लाख रुपये की अवैध कमाई अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में लगाई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन