23rd June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 46 हजार छात्रों ने दी RENEET परीक्षा, जुलाई अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट

आबकारी विभाग की गाड़ी से टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई घायल

रायपुर के 35 केंद्रों पर 9856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

एक ही रास्ता, बायोमेट्रिक लॉक और सुरक्षा में लापरवाही, जानिए क्यों बनी लखनऊ की इमारत ‘मौत का कुआं’

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, गर्मी से राहत, अगले 5 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

Advertisment

Trains Cancelled : रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग काम के कारण 10 ट्रेनों का संचालन रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Media Yodha Desk Fri, Dec 5, 2025

Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसकी वजह से रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें सभी लोकल ट्रेनें शामिल हैं। रायपुर मंडल के मुताबिक 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जबकि 7 से 8 दिसबंर तक 3 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

इससे रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। बिलासपुर से रायपुर और कोरबा से रायपुर आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मैनेजमेंट ने बताया कि रेलवे लगातार मॉडर्न और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। फोकस पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग को बेहतर बनाने पर है। उनका दावा है कि वे ट्रैफिक को ज्यादा असरदार तरीके से कंट्रोल कर रहे हैं।साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मैनेजमेंट ने आगे दावा किया कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी ट्रेन ऑपरेशन में सेफ्टी सिस्टम को बेहतर बनाएगी। लाइन कैपेसिटी बढ़ाएगी और ट्रेनों की आवाजाही को आसान बनाएगी। इसे हासिल करने के लिए सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम में बदला जा रहा है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।

7-8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

7-8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

7-8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन