25th August 2026

BREAKING NEWS

1298 विद्यार्थियों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर

मादा टाइगर ने युवक पर किया हमला, मौत के बाद दोस्तों ने ऐसे बचाई अपनी जान

ईरान ने पहली बार सुनाई सुप्रीम लीडर की आवाज, सामने आया वीडियो

टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

सड़क बही, वाहन हुआ हादसे का शिकार; बारिश के बीच 3 लोगों की बाल-बाल बची जान

Advertisment

CG News : धार्मिक आयोजन में विवाद... चंदे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल

Media Yodha Desk Tue, Nov 11, 2025

बिलासपुर : जिले में मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में नवधा रामायण कार्यक्रम के लिए चंदे की राशि को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर पहले ही थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसके बावजूद आपसी मतभेद बढ़ते चले गए।

रविवार को विवादित मुद्दे पर एक बैठक भी बुलाई गई थी, जिसमें परसराम चंद्राकर और रामायण समिति के सदस्य शामिल थे। बैठक के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। समिति के सदस्यों का आरोप है कि परसराम चंद्राकर ने नवधा रामायण के लिए जनता से जुटाए गए चंदे की राशि समिति को नहीं सौंपी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुँच गई।

घटना स्थल पर भारी उत्पात के बीच लोगों ने एक-दूसरे पर हाथ उठाए और महिलाओं समेत कई लोगों को चोटें आई। गनीमत रही की मौके पर पहुँचकर मस्तुरी थाना की पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन