25th August 2026

BREAKING NEWS

इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और धन में मिलेंगे नए अवसर; जानें अपना आज का भविष्यफल

राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

Advertisment

GGU छात्र की मौत : यूनिवर्सिटी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR

Media Yodha Desk Wed, Nov 19, 2025

बिलासपुर : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र अर्सलान अंसारी की मौत मामले में कोनी पुलिस ने FIR दर्ज की है। GGU प्रबंधन की लापरवाही से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच में प्रतिबंधित क्षेत्र में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले। सुरक्षा अधिकारी, वार्डन समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लापरवाही से किसी की मौत की धारा लगाई है।

बता दें कि 23 अक्टूबर को छात्र अर्सलान अंसारी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। इस घटना को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए GGU में प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप था कि अर्सलान अंसारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने न तो स्पष्ट जानकारी दी और न ही पारदर्शी तरीके से जांच कराई।

छात्रों ने कहा था कि पुलिस ने जांच में मौत को दुर्घटना बताया और घटना स्थल को डेंजरस प्लेस के रूप में चिन्हित किया। छात्र का शव पहले विश्वविद्यालय के तालाब से मिला था। इस घटना ने छात्रों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया था। प्रदर्शनकारी और NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र-विरोधी रवैया और लापरवाही के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन