8th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

रायपुर का युवक वाटरफॉल में हादसे का शिकार : पैर फिसलने से मौत, दोस्तों संग आया था पिकनिक मनाने

Media Yodha Desk Sun, Aug 17, 2025

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलांजकुड़ुम जलप्रपात में दर्दनाक हादसा हो गया. वाटरफॉल से एक युवक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अपने दोस्तों के साथ यहां घुमने के लिए आया था.

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से गोपाल चंद्राकर और उसके 5 दोस्तों शनिवार को मलांजकुड़ुम वाटरफॉल पहुंचे थे. इसी दौरान गोपाल डेंजर जोन में चला गया और चिकने पत्थर में पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा. युवक के दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू नहीं हो सका. रविवार सुबह नगर सेना और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर युवक का शव बरामद किया.

गौरतलब है कि मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हर साल हादसे होते आ रहे हैं, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं. 2022 में भी यहां दो युवकों की मौत हो चुकी थी. लगातार हो रहे हादसों ने पर्यटन स्थलों की बदइंतजामी और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन