20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

CG में मॉब लिंचिंग : चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, दलित की मौत

Media Yodha Desk Tue, Oct 28, 2025

महासमुंद : जिले में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक दलित व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान बागबाहरा विकासखंड के ग्राम मोहबा निवासी 50 वर्षीय कौशल सहिस के रूप में हुई है। उनका शव रविवार सुबह गांव से 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास मिला है। पूरा मामला ग्राम पतेरापाली का है।

शनिवार सुबह लगभग 10 बजे कौशल सहिस को गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी के पास वन भूमि पर केबल जलाकर तांबे का तार निकालते देखा गया। धुआं देखकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसके हाथ बांधे और सरपंच हेमंत चंद्राकर को सूचना दी। इसके बाद कौशल को बंधे हुए हाथों के साथ गांव लाया गया। उसे नंगे पांव पीटते हुए गांव के महावीर चौक नीम पेड़ के पास लेकर आए और जमीन पर बैठा दिया। चोर पकड़े जाने की खबर से गांव में भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान कौशल को जमकर पीटा गया जिसके बाद दूसरे दिन यानि रविवार की सुबह कौशल की लाश गांव के ही मुक्तिधाम के पास पड़ी मिली।

इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय का कहना है लाश मिली है। शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन अब शिनाख्त हो गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल एवं शव का निरीक्षण किया है। दो डाक्टरों की टीम ने पीएम किया है। परिजनों से पूछताछ में जो निकलकर आएगा इसके बाद ही आगे की विधि संगत कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन