6th June 2026

BREAKING NEWS

बस्तर फाइटर्स की 5 हजार नई भर्ती, सरकार का बड़ा फैसला; माओवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी तेज!

आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव, 182 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, देखें पूरी सूची

सेंट्रल बैंक शाखा में अचानक लगी भीषण आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

पुलिस ने नहीं, खुद फाड़ा था कुर्ता! NEET पेपर लीक प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर बड़ा दावा, देवेंद्र यादव चर्चा में

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन - छत्तीसगढ़ में कई शिक्षकों का वेतन रोका, मचा हड़कंप

Advertisment

सावधान : PM Awas 2.0 के नाम पर साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक अकाउंट

Media Yodha Desk Sat, May 30, 2026

PM Awas 2.0: जांजगीर-चांपा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के नए हितग्राही इन दिनों एक अजीबोगरीब स्थिति से परेशान हैं। जिले में दर्जनभर से अधिक हितग्राहियों के मोबाइल पर योजना के तहत 1 लाख रुपए जमा होने का मैसेज आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मैसेज में हितग्राही का नाम, सही बैंक खाता संख्या और आधार लिंक होने जैसी सटीक जानकारियां दर्ज हैं। हालांकि, जब हितग्राही खुश होकर बैंक बैलेंस चेक कराने पहुंच रहे हैं, तो उनके खाते में राशि शून्य मिल रही है। इस विसंगति के कारण हितग्राहियों में फर्जीवाड़े और साइबर ठगी की आशंका को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

यह मामला इसलिए भी संदिग्ध लग रहा है क्योंकि निकाय क्षेत्रों में पीएम आवास 2.0 के नियमों के मुताबिक पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये देने का कोई प्रावधान नहीं है। योजना के तहत कुल राशि पांच किस्तों में जारी की जाती है। इसमें पहली किस्त में 63 हजार, दूसरी में 87 हजार, तीसरी में 65 हजार, चौथी में 35 हजार और पांचवीं में 32 हजार पांच सौ रुपए आते हैं। चूंकि मैसेज में सीधे 1 लाख रुपए जमा होने और तुरंत निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई है, इसलिए तकनीकी गड़बड़ी या किसी सुनियोजित वित्तीय धोखाधड़ी का अंदेशा और गहरा गया है।

हितग्राहियों को मिले संदेश में लिखा है कि आपके खाते में पीएमएवाई यू 2.0 के अंतर्गत मकान निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि जमा की गई है। राशि का उपयोग केवल मकान निर्माण के लिए करें। यदि राशि जमा नहीं हुई है तो संबंधित विभाग से संपर्क करें। इस मैसेज को सच मानकर लोग नगर पालिका और बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन स्थानीय अधिकारी भी फिलहाल इस पर कुछ स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं हैं। यह समस्या केवल जांजगीर ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के कई अन्य जिलों में भी सामने आई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन