21st August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, नौकरी-कारोबार और धन के मामले में कैसा रहेगा दिन

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

Advertisment

हड़कंप मचाया धमकी भरे ईमेल ने : जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर कोर्ट भी निशाने पर

Media Yodha Desk Wed, Jan 28, 2026

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, अंबिकापुर और राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर जिला एवं सत्र न्यायालय को भी बम धमकी मिली है। बुधवार सुबह कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आने के बाद हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया।

डॉग स्क्वाड और बीडीएस टीम की मदद से पूरे परिसर की संघन जांच की जा रही है. सरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके अलावा धमकी वाले ई-मेल की जांच की जा रही है. पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था को अस्थायी रूप से और कड़ा कर दिया गया.

पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश.

बता दें कि बुधवार की सुबह जांजगीर-चांपा से पहले जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला है. एक दिन के भीतर 4 जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन