23rd June 2026

BREAKING NEWS

मकर राशि वालों के लिए शुभ दिन, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, पढ़ें सभी राशियों का हाल

बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, रेत मशीन जब्त

पीड़ित परिवार से मिले मंत्री रामविचार नेताम, हर संभव मदद का दिया भरोसा

साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट

Media Yodha Desk Wed, Dec 3, 2025

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ का मौसम लगातार करवट ले रहा हैं. फिल्हाल इसे प्रभावित करने वाला दितवाह तूफान का असर अवदाब के बाद कमजोर हो कर निम्न दबाव क्षेत्र में तबदील हो गया है. दो दिनों में तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है. पारा एक से तीन डिग्री तक लुढ़केगा. अभी सरगुजा समेत पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान अपनी सामान्य स्थिति से नीचे नहीं है. अब राज्य में आने वाली हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है.

इससे रात के न्यूनतम तापमान में पुनः गिरावट का दौर शुरू होने के आसार हैं. अनुमान है कि गुरुवार की रात से पारा सामान्य से नीचे जाएगा, जिससे ठंड का बढ़ता प्रभाव महसूस होगा. पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम पारा 9.5 दुर्ग और सबसे अधिक 30.2 दुर्ग का दर्ज किया गया. अगले चौबीस घंटे में इसमें बदलाव आने की उम्मीद कम है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में सुबह कोहरा रहने के बाद आकाश मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन