8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ की झलक: : सीएम विष्णु देव साय ने ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में पेश की राज्य की उपलब्धियां

Media Yodha Desk Mon, Aug 25, 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान के ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में शिरकत कर राज्य की उपलब्धियों और विज़न को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ पैवेलियन का अवलोकन किया और राज्य की प्रगति को करीब से समझने और दुनिया के सामने रखने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी न सिर्फ राज्य की प्रगति का प्रतीक है बल्कि यह हमें वैश्विक साझेदारियों की दिशा में आगे बढ़ाने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पैवेलियन राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक धरोहर और भविष्य की योजनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

छत्तीसगढ़ के विज़न को रखा सामने

सीएम विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा- “वर्ल्ड एक्सपो पैवेलियन छत्तीसगढ़ के विज़न को दर्शाता है। हम राज्य को वैश्विक साझेदारियों का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर हैं। हम विश्व को आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे विकास और प्रगति में साझीदार बनें।” उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, कृषि, खनिज, ऊर्जा और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ राज्य है। यहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं और सरकार निवेशकों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

वैश्विक साझेदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ अब केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निवेश और सहयोग का केंद्र बनने की दिशा में काम कर रहा है। एक्सपो में शामिल होकर राज्य ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि वह व्यापार, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में साझेदारी के लिए तैयार है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन