9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

कोरबा कलेक्टर विवाद : सीएम साय बोले – ननकीराम कंवर वरिष्ठ नेता, शिकायत की जांच जारी

Media Yodha Desk Wed, Sep 24, 2025

रायपुर: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग की थी. इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि पूर्व गृहमंत्री की शिकायत की जांच होगी. इसके बाद निर्णय लिया जाएगा. सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. उनके पत्र पर जांच करा रहे हैं.

ननकीराम कंवर ने आरोप लगाया था कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं. उन्होंने कलेक्टर को तीन दिन के भीतर नहीं हटाने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी थी.

पूर्व गृहमंत्री कंवर ने पत्र में कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ 14 अलग-अलग मामलों की शिकायत की है. इसमें पक्षपात पूर्ण कार्रवाई और डीएमएफ में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है. पूर्व गृहमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग कर रहे हैं. कलेक्टर उनके समर्थकों के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं.

उन्होंने सीएस, डीजीपी के अलावा प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव और महामंत्री (संगठन) पवन साय को भी पत्र भेजकर कलेक्टर के खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने कहा था कि तीन दिन के भीतर कोरबा कलेक्टर का तबादला नहीं होने पर वे धरने पर बैठने मजबूर होंगे. इसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होगा. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन