16th August 2026

BREAKING NEWS

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सुनीता आहूजा के ‘शुगर डैडी’ बयान पर भड़के गोविंदा, बोले- ‘अपनी हद में रहिए’

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

राज्यसभा में गूंजी छत्तीसगढ़ की रेल मांग : Phoolodevi Netam ने उठाया आदिवासी क्षेत्रों के रेल नेटवर्क विस्तार का मुद्दा

Media Yodha Desk Wed, Apr 1, 2026

रायपुर/दिल्ली : राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ में आवश्यक रेल सुविधाऐं बढ़ाने की मांग की. इस दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को पूर्ण करने की बात कही. सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों को सुदृढ़ रेल नेटवर्क से जोड़ने हेतु पेंड्रा रोड-अमरकंटक-डिंडोरी-मंडला-घंसौर-लखनादौन-गोटेगांव (श्रीधाम) नई रेल लाइन अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है.

यह रेल मार्ग अमरकंटक-नर्मदा क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को गति देगा तथा इटारसी जंक्शन के माध्यम से दिल्ली एवं मुंबई जैसे महानगरों से बेहतर रेल संपर्क सुनिश्चित करेगा. सांसद ने यह भी कहा कि बिलासपुर को CTCE Plan-2030 में शामिल करने और रायपुर-सिकंदराबाद (12771/72) एवं नागपुर-मुंबई दुरंतो (12290) का विस्तार बिलासपुर तक करने की मांग भी लम्बे समय से की जा रही है.

उन्होंने कहा कि कोरबा-बीकानेर एक्सप्रेस का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाए. कोरबा स्टेशन की तैयार पिटलाइन को तत्काल चालू करने और कोरबा-नई दिल्ली के मध्य नई सीधी ट्रेन की भी आवश्यकता है. इन लम्बित कार्यों को पूरा किया जाए तो क्षेत्र का पूरा विकास हो सकेगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन