23rd June 2026

BREAKING NEWS

16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें लिस्ट

16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें लिस्ट

12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, नई पदस्थापना सूची जारी

यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सप्ताह में दो दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Advertisment

Olympic Day 2026 : ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Media Yodha Desk Tue, Jun 23, 2026

Olympic Day 2026: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बीएसएफ कैंप, नवा रायपुर स्थित ग्राम पलौद में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को दोपहर 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ के आह्वान पर इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 2036 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों और युवाओं को खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण  के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। पौधरोपण अभियान प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता  संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का मानना है कि मुख्यमंत्री की सहभागिता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी।

राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनभागीदारी आधारित अभियान चला रही है। ओलंपिक दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम खेल और प्रकृति के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा तथा हरित छत्तीसगढ़ - हरित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन