26th June 2026

BREAKING NEWS

मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

छत्तीसगढ़ में ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, अध्ययन और प्रारूप के लिए बनी समिति

Advertisment

Chhattisgarh : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर लाया, कोर्ट में जल्द करेगी पेश…

Media Yodha Desk Wed, Dec 24, 2025

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाया गया है। झारखंड पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा बीच मयंक सिंह को लेकर रायपुर पहुंची है। गैंगस्टर मयंक सिंह झारखंड की जेल में बंद था।

रायपुर कोर्ट द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के बाद मयंक सिंह को आज रायपुर लाया गया है। रायपुर पुलिस आज मयंक सिंह को कोर्ट में पेश करेगी और उसकी रिमांड की मांग कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जुलाई 2024 में तेलीबांधा स्थित कोल कंपनी के दफ्तर पर गोलीबारी हुई थी। गैंगस्टर मयंक सिंह इस वारदात का मुख्य आरोपी है। इस मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज है। मयंक सिंह को कुख्यात गैंगस्टर अमन सव का सबसे करीबी माना जाता है। मयंक सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि, जुलाई 2024 में रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक कोल व्यापारी के दफ्तर पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोलीबारी की थी। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी और मयंक सिंह के कई गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में जांच के दौरान सामने आया था कि, गैंगस्टर मयंक सिंह लगातार सोशल मीडिया पर कोल व्यापारी को धमकी देता था। कई बार भेजे गए संदेशों में मयंक ने कहा था कि, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो गोलियां चलेंगी और निशाना इस बार चूकेगा नहीं। मई 2024 में रायपुर पुलिस ने हरियाणा और झारखंड से आए शूटरों को हथियारों के साथ पकड़ लिया था। दो महीने बाद जुलाई में गैंग के दो सदस्यों ने बाइक से दफ़्तर पहुंचकर फायरिंग की, जिससे शहर में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन