21st August 2026

BREAKING NEWS

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Advertisment

CG धान खरीदी खत्म : 2.41 लाख किसान अब भी वंचित, 91% ने बेचा धान, तिथि बढ़ाने पर सस्पेंस

Media Yodha Desk Sun, Feb 1, 2026

CG Dhan Kharidi: 15 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में धान खरीदी 31 जनवरी तक चली। अब भी प्रदेश के 2 लाख 41 हजार 657 किसान धान नहीं बेच पाए हैं। इसको लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदेशभर से कुल पंजीयक किसानों की संख्या 2753007 है, इनमें से 25 लाख 11 हजार 350 किसान अपना धान बेच पाए हैं, जो कि कुल प्रतिशत का 91.22 प्रतिशत है। यानी करीब 9 प्रतिशत किसान अब भी धान बेचने से वंचित रह गए। अबतक अंतिम तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं आई है, जबकि लगातार तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसान व विपक्षी दल के नेता मांग कर रहे हैं।

लक्क्ष्य से 20 लाख मीट्रिक टन कम

सरकार ने 2025-26 में धान खरीदी के लिए कुल 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्क्ष्य रखा, लेकिन सरकार अबतक 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीद पाई है। इससे साफ पता चल रहा है कि सरकार 20 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी से पीछे रह गई है। यहां तक कि गत वर्ष 144 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई थी। इस हिसाब से गतवर्ष के टार्गेट तक भी सरकार नहीं पहुंच पाई।

धान नहीं बिकने से किसान परेशान

वहीं जिन किसानों को धान नहीं बिक पाया है, उनको अब चिंता सता रही है क्योंकि तिथि बढ़ाने को लेकर भी अबतक किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। कुछ किसानों ने बताया कि वे सरकार की तिथि बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वे भी अपने धान को बेच पाए।

धान खरीदी का लक्क्ष्य- 160 लाख मीट्रिक टन

अबतक खरीदी- लगभग 140 लाख मीट्रिक टन
प्रतिशत में - 87.41 प्रतिशत

कुल पंजीयन किसान- 2753007
इतने किसानों ने बेचा- 2511350

प्रतिशत में- 91.22

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन