20th August 2026

BREAKING NEWS

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Advertisment

CG Electricity : मोबाइल नंबर से जुड़ेंगे स्मार्ट मीटर, छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी डिजिटल सुविधा

Media Yodha Desk Mon, Feb 9, 2026

CG Electricity: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लोगों के घरों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। इसके साथ ही कंपनी स्मार्ट मीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को जागरूक भी करेगी। इसके लिए सोमवार से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।

इसमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनके मोबाइल में स्मार्ट मीटर से मिलने वाले लाभ बताए जाएंगे। एक ऐप में पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, वहां डेमोस्ट्रेशन भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। उपभोक्तओं को मोबाइल के माध्यम से स्मार्ट मीटर में दर्ज खपत को देखने और उनके अनुसार ऊर्जा की बचत करने का तरीका सिखाया जाएगा।

अस्थाई सहायता केंद्र व हेल्फ डेस्क भी

नगरीय निकाय व पंचायत स्तर पर स्मार्ट मीटर पखवाड़े अंतर्गत उपभोक्ताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और लघु वीडियो जैसे आईईसी सामग्री का प्रसार, मोबाइल ऐप इंस्टॉलेशन में सहायता, लाइव डेमो, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अस्थायी सहायता केंद्र व हेल्प डेस्क की स्थापना, नगर पालिका, पंचायत स्तर पर कार्यशालाएं और उपभोक्ता फीडबैक सर्वे आयोजित किए जाएंगे।

एक क्लिक में ये जानकारियां

-अग्रिम भुगतान की सुविधा
-रीयल-टाइम बैलेंस की जानकारी
-बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण
-सही व पारदर्शी बिलिंग, विवादों में कमी
-लो-बैलेंस व असामान्य खपत की सूचना
-आसान रिचार्ज सुविधा और सेवा गुणवत्ता में सुधार

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन