9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Chhattisgarh : आधी रात में शादीशुदा Girlfriend से मिलने पहुंचे Boyfriend को ससुराल वालों ने पकड़ा, बंधक बनाकर की पिटाई

Media Yodha Desk Wed, Sep 24, 2025

अंबिकापुर: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए युवक आधी रात को घर में दाखिल हुआ, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया. युवक के दोनों हाथ पैर-बांधकर जमकर पीटा. इसके बाद सामाजिक बैठक बुलाकर महिला को प्रेमी के हवाले कर दिया गया. पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के तेलाई कछार का युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से आधी रात मिलने के लिए पुहपुटरा गांव आया था. इसी दौरान घर वालों ने उसे पकड़ लिया और प्रेमी प्रेमिका के हाथ पैरों को बांधकर प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो बनाया गया. एक साथ बांधकर दोनों को घर में रखा.

दरअसल, युवक भी शादीशुदा है. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. शादी के बाद भी वह दोनों मोबाइल पर बात करते थे. सामाजिक बैठक में तय किया गया कि प्रेमिका को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुची थी.  हालांकि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं की गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन