6th June 2026

BREAKING NEWS

बस्तर फाइटर्स की 5 हजार नई भर्ती, सरकार का बड़ा फैसला; माओवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी तेज!

आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव, 182 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, देखें पूरी सूची

सेंट्रल बैंक शाखा में अचानक लगी भीषण आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

पुलिस ने नहीं, खुद फाड़ा था कुर्ता! NEET पेपर लीक प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर बड़ा दावा, देवेंद्र यादव चर्चा में

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन - छत्तीसगढ़ में कई शिक्षकों का वेतन रोका, मचा हड़कंप

Advertisment

CG Politics : रायपुर में भूपेश बघेल की BJP को खुली चुनौती, बोले- बिना देखे गाकर दिखाएं वंदे मातरम्

Media Yodha Desk Sat, May 30, 2026

CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्थानीय नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक हुई थी। भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "शुक्रवार को पंजाब के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ लगभग तीन घंटे की मैराथन बैठक हुई। बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। पंजाब में चुनाव के कुछ महीने बचे हैं, उसकी तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।" कर्नाटक में डीके. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक दल की बैठक का इंतजार अभी करना चाहिए।

औपचारिक घोषणा के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 'वंदे मातरम' से जुड़े बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में 'वंदे मातरम' के इतिहास पर चर्चा भी हुई है और लोग 'वंदे मातरम' का पूरा श्लोक गाते हैं। मैं विष्णु देव साय से केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि वे अपने सभी मंत्रियों को खड़ा करके बिना किसी पाठ को देखे पूरा 'वंदे मातरम' गाने को कहें।" बघेल ने कहा, "हम कांग्रेस सदस्य हैं। हमारी हर सभा और सम्मेलन 'वंदे मातरम' और राष्ट्रगान से शुरू होता है और इन्हीं के साथ समाप्त भी होता है। बताइए, ये लोग इन्हें कब गाते हैं? क्या वे भाजपा के किसी ऐसे कार्यक्रम का उदाहरण दे सकते हैं, जहां 'वंदे मातरम' गाया जाता हो?"

पश्चिम एशिया (खाड़ी) संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को कम से कम 30 दिनों की मांग के बराबर रसोई गैस (एलपीजी) का रणनीतिक भंडार तैयार करने का निर्देश दिया है। इस सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा, "वैसे भी एलपीजी, पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। सारे पेट्रोल पंप ड्राई हैं। विष्णुदेव साय को इसकी चिंता करनी चाहिए कि किसानों को खाद कैसे मिले और ट्रांसपोर्टर को तेल मिले। हालांकि, वह इस मामले पर चुप हैं।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन