21st June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

Balod Kabra Chhedchhad Case : बालोद में सनसनीखेज घटना, मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गए अज्ञात लोग; घटनास्थल से मिली डरा देने वाली चीजें

Media Yodha Desk Mon, Feb 16, 2026

Balod Kabra Chhedchhad Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुदबी में तीन साल की मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ कर शव का सिर गायब कर दिए जाने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

तीन महीने पहले बीमारी से हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार ग्राम माहुदबी निवासी तीन वर्षीय प्रिया साहू की लगभग तीन महीने पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने गांव में ही बच्ची को दफन किया था।

रात में कब्र खोदकर तंत्र क्रिया की आशंका

बीती रात अज्ञात लोग दफन स्थल पर पहुंचे और कथित तंत्र विद्या के लिए कब्र खोदने की कोशिश की। सुबह ग्रामीणों ने कब्र के पास नींबू और पूजा सामग्री पड़ी देखी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

खुदाई में सिर गायब मिला

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान बच्ची के हाथ, पैर और धड़ मौजूद मिले, लेकिन शव का सिर गायब था। आशंका जताई जा रही है कि तंत्र क्रिया के लिए सिर निकाला गया है।

गांव में डर का माहौल

घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

एसडीओपी राजेश बागड़े ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तंत्र विद्या और शव से छेड़छाड़ के एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन