21st August 2026

BREAKING NEWS

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Advertisment

CG News : युवती पर चाकू से हमला कर युवक ने खुद का भी गला काटा, मौके पर मौत

Media Yodha Desk Wed, Feb 4, 2026

कोरबा : जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक युवक ने पहले एक युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद उसी चाकू से अपने गले पर वार कर दिया। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों बिलासपुर से बाइक पर सवार होकर कोरबा पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने अचानक युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने उसी चाकू से खुद के गले पर भी वार कर लिया।

घटना के बाद घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।मामले की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन