7th June 2026

BREAKING NEWS

बस्तर फाइटर्स की 5 हजार नई भर्ती, सरकार का बड़ा फैसला; माओवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी तेज!

आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव, 182 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, देखें पूरी सूची

सेंट्रल बैंक शाखा में अचानक लगी भीषण आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

पुलिस ने नहीं, खुद फाड़ा था कुर्ता! NEET पेपर लीक प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर बड़ा दावा, देवेंद्र यादव चर्चा में

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन - छत्तीसगढ़ में कई शिक्षकों का वेतन रोका, मचा हड़कंप

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सरेआम चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Media Yodha Desk Mon, May 25, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त, बीट भ्रमण तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 24.05.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सरगांव उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी चचेरी बहन की बातचीत ग्राम कापा निवासी आदित्य बंजारे था। इस बात की जानकारी प्रार्थी एवं उसके चाचा व परिवार वालों को हुई तो प्रार्थी अपने चाचा के साथ आदित्य बंजारे व उसके पिता सुशील बंजारे को समझाईस दिये जाने पर आदित्य एवं उसके पिता द्वारा प्रार्थी के चचेरी से बातचीत नही करने का आश्वासन दिया गया था।

दिनांक 24.05.2026 को प्रार्थी अपने चचेरा भाई के साथ सुबह करीब 09.30 बजे बैतलपुर स्थित के साईकल दुकान में था उसी दौरान आदित्य बंजारे अपनी मोटर सायकल से दुकान के पास आया, जिसे देखकर आहत/प्रार्थी को अपने पास बुलाया और अपनी बहन से बातचित नही करने पुनः समझाईस दे रहा था तभी आक्रोशित होकर आदित्य बंजारे ने आहत को मां बहन की गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से आहत के बांये पसली एवं सिर मे वार कर चोंट पहुंचाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 109,296 BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना एवं तकनीकी आधार पर आरोपी की पता तलाश कर आरोपी आदित्य बंजारे को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी आदित्य बंजारे से धारदार चाकू, हाथ में पहनने वाला चूड़ा एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी आदित्य बंजारे पिता सुशील बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी कापा चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा (छ.ग.) को दिनांक 24.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरगांव उप निरीक्षक संतोष शर्मा, प्रधान आरक्षक भागबली जांगड़े, आरक्षक सूरज धुरी एवं विश्वनाथ राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन