26th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें

सिया की मां का बड़ा दावा- बेटी किले पर जाने को तैयार नहीं थी, केतन की मां ने मनाया था

कौन हैं IPS महेश दीक्षित? डॉक्टर से बने देश के नए IB चीफ, कश्मीर में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, लेकिन बारिश नदारद; 27 जून से बदल सकता है मौसम का रुख

मीन राशि वालों की स्मार्ट वर्किंग से चमकेगा बिजनेस, जानें सभी राशियों का हाल

Advertisment

URG डिटर्जेंट पाउडर की आड़ में गुटखा फैक्ट्री : गोदाम किराए पर लेकर चला रहा था अवैध कारोबार; किराएदार की तलाश में पुलिस जुटी

Media Yodha Desk Wed, Jun 24, 2026

दुर्ग : दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गुटखा और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जप्त की है। पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदुर गांव का है, जहां डिटर्जेंट पाउडर बनाने के नाम पर एक गोदाम किराए पर लेकर अवैध रूप से जर्दा युक्त गुटखा तैयार और पैकेजिंग का काम किया जा रहा था। दरअसल सुपेला का रहने वाला मोहम्मद मुस्तफा के गोदाम को उत्तर प्रदेश उन्नाव के रहने वाले मोहम्मद शान ने करीब 20 दिन पहले किराए पर लिया था।

गोदाम लेने के दौरान उसने डिटर्जेंट पाउडर निर्माण का काम करने की जानकारी दी थी, लेकिन कई दिनों तक उसका गोदाम मालिक से कोई संपर्क नहीं हुआ। किराएदार का मोबाइल फोन लगातार बंद रहने से गोदाम मालिक को संदेह हुआ, जिस पर उसने जेवरा सिरसा चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम की जांच की तो जांच के दौरान वहां से 32 बड़े बोरों में तैयार गुटखा, 32 बोरों में मीठी सुपारी, गुटखा बनाने में उपयोग होने वाला रॉ मटेरियल, और पैकिंग, मिक्सिंग मशीन बरामद की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फूड सेफ्टी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम में अवैध गुटखा की पैकेजिंग और निर्माण का कार्य किया जा रहा था। फिलहाल बरामद सामग्री को फूड सेफ्टी अधिकारियों को सौंपी गयी है, और मामले में संबंधित व्यक्तियों की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन