26th June 2026

BREAKING NEWS

नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

छत्तीसगढ़ में ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, अध्ययन और प्रारूप के लिए बनी समिति

छत्तीसगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें

सिया की मां का बड़ा दावा- बेटी किले पर जाने को तैयार नहीं थी, केतन की मां ने मनाया था

Advertisment

Mahatari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

Media Yodha Desk Thu, Jun 25, 2026

Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रही है, जिससे नई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और आगामी दिनों में प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि योजना के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से सहमति मिल चुकी है। विभागीय स्तर पर तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संभावना है कि एक सप्ताह के भीतर पोर्टल आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सरकार चरणबद्ध तरीके से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है। पहले चरण में बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी पात्र महिलाओं के लिए पंजीयन और आवेदन की सुविधा शुरू की जाएगी। यह पहल उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं या पात्र होने के बावजूद योजना की सूची में शामिल नहीं हो सकी थीं। नए पंजीयन के माध्यम से उन्हें भी योजना का लाभ मिलने का रास्ता खुलेगा।

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, परिवार में उनकी भागीदारी बढ़ाना और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है। पोर्टल शुरू होने के बाद इच्छुक महिलाएं निर्धारित दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जल्द विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन