10th August 2026

BREAKING NEWS

पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप...

कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

Advertisment

रथयात्रा पर यात्रियों को बड़ी सौगात : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा TOD स्पेशल ट्रेनें

Media Yodha Desk Fri, Jul 3, 2026

रायपुर : रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा (ट्रेन ऑन डिमांड) टीओडी स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इन विशेष ट्रेनों में वर्तमान में रिक्त बर्थ उपलब्ध हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों में उपलब्ध बर्थों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम एवं सुविधाजनक बनाएं तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम करने में सहयोग करें। यात्री टिकट आरक्षण से पूर्व उपलब्धता की जानकारी अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

यात्री रेलवन ऐप (RailOne) के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुक करने, पीएनआर स्थिति, ट्रेन की लाइव रनिंग स्टेटस, कोच पोजिशन तथा अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं उपलब्ध बुकिंग के आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध रिक्त बर्थ की स्थिति

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन