9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

नाले में डूबने से हुआ दुःखद हादसा : 6 और 7 साल की चचेरी बहनों की नाले में डूबने से हुई मौत, पूरे परिवार में मातम

Media Yodha Desk Tue, Sep 23, 2025

मुंगेली: जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के चिरौटी गांव में दो चचेरी बहनों की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय रबिया जोशी (पिता अनूप जोशी) और 7 वर्षीय अंगिता जोशी (पिता संजय जोशी) के रूप में हुई है। घटना शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की है। दोनों बच्चियां अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ गांव के टेसवा नाले में नहाने गई थीं। नाले की पचरी पर फिसलन की वजह से दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं।

बच्चियों को डूबता देख उनकी सहेलियां शोर मचाती हुई बस्ती की ओर भागीं और लोगों को घटना की जानकारी दी।ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पहुंचे और बच्चियों को नाले से बाहर निकाला। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सरगांव थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक साथ दो बच्चियों की मौत से हर कोई शोक में है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन