23rd August 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश; फरार आरोपी गिरफ्तार

घर पर गिरी गाज, बैगा दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘नया अमेरिकी इलाका’, शेयर किया मैप

दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

नया रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे युवक का शव 77 घंटे बाद मिला, शनिवार देर रात हुआ बरामद

Advertisment

CG में दर्दनाक हादसा : मवेशियों से भरा कंटेनर पलटने से 50 गायों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Media Yodha Desk Sun, Dec 21, 2025

जगदलपुर : कोटपाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुमर गांव के पास मवेशियों से भरा एक कंटेनर हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना में कंटेनर में मौजूद 50 से अधिक गायों की मौके पर ही मौत हो गई. कंटेनर के जरिए देर रात कोटपाड़ क्षेत्र से घुमर मार्ग होते हुए मवेशियों को अवैध तरीके से आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मवेशी के होने से कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कंटेनर सड़क किनारे पलट गया.

हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर में मौजूद अधिकांश गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना की खबर मिलते ही घुमर गांव सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक 50 से अधिक गायों की जान जा चुकी थी.

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना मवेशियों की तस्करी की जा रही है. ग्रामीणों द्वारा बार-बार विरोध किए जाने के बावजूद अवैध गो-चालान का सिलसिला थम नहीं रहा है. आए दिन हो रही छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं में कई बेकसूर मवेशियों की जान जा रही है. एक साथ 50 से अधिक गायों की मौत से घुमर गांव में गहरा शोक और आक्रोश है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन