20th August 2026

BREAKING NEWS

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

NASA की HD तस्वीरों में दिखा 60 फीट का विशाल गड्ढा

छत्तीसगढ़ में बड़ा न्यायिक फेरबदल, 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, 15 अधिकारियों का तबादला

Advertisment

CG News : स्कूल में पत्ता गोभी की सब्जी खाने से 24 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Media Yodha Desk Thu, Feb 12, 2026

बस्तर : जिले में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अरंडवाल में मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों का तत्काल उपचार किया गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि एक छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों ने मध्यान्ह भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी, कमजोरी और घबराहट की शिकायत हुई। शिक्षक सुनील मिंज और नीला राम बघेल ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों को एल्बेंडाजोल (फाइलेरिया रोधी) गोली भी दी गई थी।

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही आरएमए राजेंद्र कुमार साहू समेत अन्य मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार शुरू किया। कुल 24 बच्चे बीमार पाए गए, जिनमें 10 बालक और 14 बालिकाएं शामिल हैं। कक्षा दूसरी की छात्रा मंगली (8), पिता फूलसिंह, को अधिक कमजोरी महसूस होने पर निगरानी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन