25th August 2026

BREAKING NEWS

राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

Advertisment

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज के भाव

Media Yodha Desk Thu, Nov 27, 2025

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.45 फीसदी या 581 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। हालिया तेजी के बाद उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, निवेशकों की निगाह अगले महीने होने वाली यूएस फेड मौद्रिक नीति पर टिकी हुई है।

यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 9-10 दिसंबर को होनी है। इस बैठक में मौद्रिक नीति तय होगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब यूएस जॉब मार्केट कमजोर है और महंगाई अस्थिर बनी हुई है।

चांदी की कीमतों में भी देखी जा रही गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर 0.44 फीसदी या 551 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.60 फीसदी या 25.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,177.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.35 फीसदी या 14.77 डॉलर की गिरावट के साथ 4,147.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.56 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 53.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.92 फीसदी या 0.49 डॉलर की गिरावट के साथ 52.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन