6th June 2026

BREAKING NEWS

कुवैत से पति ने फोन पर दिया तलाक, पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज

एक ओर पौधरोपण, दूसरी ओर जंगल में आग... भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र की तस्वीरें चिंताजनक

रेल यात्रियों को बड़ी राहत! अब AI रखेगा खाने की गुणवत्ता पर नजर, IRCTC ने उठाया बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना

अपनाएं ये आसान उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Advertisment

सावधान : समय के साथ खतरनाक हो सकती है आपके पुराने फोन की बैटरी, ये आम गलती कर सकते हैं भारी नुकसान

Media Yodha Desk Mon, Mar 9, 2026

क्या आपके पास भी 5 साल या इससे ज्यादा पुराना मोबाइल फोन है? अगर, हां तो आपके लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है। पुराने फोन की बैटरी में धमाका हो सकता है, जिसकी वजह से गंभीर हादसा होने का खतरा रहता है। मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसे ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें पुराने फोन की बैटरी से छेड़छाड़ करने की वजह से दो भाईयों के हाथ झुलस गए। एक बच्चे का अंगूठा कट गया और चार उंगलियां भी बुरी तरह झुलस गई।

पुराने फोन की बैटरी क्यों है खतरनाक?

मोबाइल फोन में लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरी का इस्तेमाल होता है, जो समय के साथ कमजोर और खराब होने लगती है। पुरानी होने पर यह बैटरी फुल जाती है और इसमें आग लगने का खतरा रहता है। लिथियम एक विस्फोटक कैमिकल होता है, जिसकी वजह से गरमाहट मिलने पर यह ब्लास्ट कर सकता है। कई लोग फूली हुई बैटरी वाले फोन इस्तेमाल करते रहते हैं और इन खतरों को नजरअंदाज कर देते हैं।

त्वचा को पहुंचा सकता है नुकसान

पुराने फोन की बैटरी फूलने की वजह से इसमें से कैमिकल लीक भी हो सकता है, जिसकी वजह से यह आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो कैमिकल लीक होने से यह आपकी आखों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

क्यों ब्लास्ट होती है पुराने फोन की बैटरी?

बैटरी पुरानी होने की वजह से इसमें लगा सेपरेटर फिल्म टूट जाता है या फिर हट जाता है, जिसकी वजह से इसमें शॉट-सर्किट होने की संभावना रहती है। इसके पॉजिटिव और निगेटिव इलेक्ट्रोड्स सीधे संपर्क में आ सकते हैं और बैटरी को गर्म कर देते हैं। बैटरी में इस्तेमाल किया जाने वाले कैमिकल में इसकी वजह से आग लग सकती है और यह ब्लास्ट हो जाती है।

पुराने फोन का क्या करें?

अगर, आपके पास कोई पुराना फोन है, जिसे आप अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी बैटरी को बदलवा दें। वैसे भी बैटरी पुरानी होने पर इसकी चार्जिंग जल्दी खत्म हो जाती है, जो नुकसानदायक साबित हो सकता है।

अगर, आप पुराने फोन को यूज नहीं कर रहे हैं और ऐसे ही कबाड़े में इसे रखा है तो इन्हें सुरक्षित रिसाइकिल करें। आजकल कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस तरह के पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को रिसाइकिल करते हैं। इसके बदले में आपको पैसे भी मिल जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन