7th June 2026

BREAKING NEWS

बस्तर फाइटर्स की 5 हजार नई भर्ती, सरकार का बड़ा फैसला; माओवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी तेज!

आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव, 182 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, देखें पूरी सूची

सेंट्रल बैंक शाखा में अचानक लगी भीषण आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

पुलिस ने नहीं, खुद फाड़ा था कुर्ता! NEET पेपर लीक प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर बड़ा दावा, देवेंद्र यादव चर्चा में

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन - छत्तीसगढ़ में कई शिक्षकों का वेतन रोका, मचा हड़कंप

Advertisment

Shubman Gill News : शुभमन गिल की जर्सी के लिए बेतहाशा बढ़ी बोली, कीमत सुनकर हो जाएंगे दंग

Media Yodha Desk Sat, Aug 9, 2025

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए उनका पहला इंग्लैंड दौरा काफी शानदार रहा। इस सीरीज में शुभमन गिल ने पांच मैचों की 10 पारियों में 754 रन बनाए। इस दौरान गिल के बल्ले से एक दोहरा शतक समेत चार शतकीय पारियां देखने को मिली। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी पर किया। इस बीच गिल की लोकप्रियता मैदान के बाहर इंग्लैंड में एक चैरिटी ऑक्शन में देखने को मिली। उस ऑक्शन की शुभमन गिल की जर्सी को खरीदने के लिए होड़ मच गई। इस चैरिटी ऑक्शन में शुभमन गिल की जर्सी के लिए सबसे महंगी बोली 5.40 लाख की लगी।

गिल के अलावा इन प्लेयर्स की जर्सी भी लाखों में बिकी

इस ऑक्शन में शुभमन गिल के अलावा, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह इन खिलाड़ियों की जर्सी भी लाखों में बिकी। इन खिलाड़ियों की जर्सी खरीदने में भी लोगों ने काफी दिलचस्पी गई। आपको बता दें कि ये चैरिटी ऑक्शन 10 जुलाई से 27 जुलाई तक चली और इस नीलामी से मिलने वाली पूरी धनराशि रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन को दी जाएगी। यह फाउंडेशन उन परिवारों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती है जो किसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हों। इसके साथ ही वह बच्चों और परिवारों के लिए शोक-पूर्व सहायता पर ध्यान केंद्रित करती है।

प्लेयर

नीलामी राशि

शुभमन गिल

5.40 लाख

जसप्रीत बुमराह

4.94 लाख

रवींद्र जडेजा

4.94 लाख

केएल राहुल

4.71 लाख

जो रूट

4.74 लाख

क्या है ये RED FOR RUTH Day?

आपको बता दें कि इस ऑक्शन को '#REDFORRUTH SPECIAL TIMED AUCTION' नाम दिया गया था। दरअसल रेड फॉर रूथ डे लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मनाया जाता है। इस दिन क्रिकेट का यह मैदान टेस्ट मैच के दौरान पूरी तरह से लाल हो जाता है। खिलाड़ियों और फैंस को भी इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह दिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर एंड्रयू स्ट्रॉस की दिवंगत पत्नी रूथ स्ट्रॉस को याद में मनाया जाता है, जिनका फेफड़ों के कैंसर की वजह से निधन हो गया था। रेड फॉर रूथ डे पर, रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन उन परिवारों के लिए धन जुटाता है जो किसी लाइलाज बीमारी, खासकर कैंसर के कारण अपने माता-पिता को खो चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन