5th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

गणेश जी की कृपा से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन-करियर में लाभ

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

Advertisment

Sachin Pilot On Vote Theft : सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा, 8 जिलों में चलाएंगे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान

रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उनके दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर सक्रिय हो गए हैं. वे यहां 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. 16 सितंबर को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे.

रायगढ़ में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे. शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिये रवाना होंगे. रात्रि 7.30 बजे कोरबा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’ में शामिल होंगे.

एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 17 सितंबर को सुबह 10 बजे कोरबा से रतनपुर जिला बिलासपुर के लिये रवाना होंगे. 11.30 बजे रतनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे रतनपुर से तखतपुर के लिये रवाना होंगे. दोपहर 12.30 बजे तखतपुर जिला बिलासपुर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’ में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे तखतपुर से मुंगेली के लिये रवाना होंगे. दोपहर 2.30 बजे मुंगेली पहुंचकर ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे. शाम 4 बजे मुंगेली से बेमेतरा के लिये रवाना होंगे. शाम 4.30 बजे बेमेतरा पहुंचकर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’ में शामिल होंगे. शाम 6 बजे बेमेतरा से राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे. रात्रि 8 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन