5th August 2026

BREAKING NEWS

तीन साल से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों का होगा तबादला, GAD ने जारी किया आदेश

सलमान खान लेकर आ रहे हैं बिग बॉस का नया सीजन, ‘तथास्तु’ के साथ सामने आई रिलीज डेट

5000 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, D.Ed. और TET में मिलेगी बड़ी छूट

10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा

Advertisment

कोरबा समाचार : पंचायत सचिव की भूख हड़ताल के दौरान हार्ट अटैक से मौत, आंदोलनकारियों में आक्रोश

कोरबा (छत्तीसगढ़): पंचायत सचिवों की हड़ताल के बीच कोरबा जिले के पाली विकासखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार कश्यप (उम्र 54 वर्ष), जो बीते कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे, की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात की है, जब स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

17 मार्च से चल रही पंचायत सचिवों की हड़ताल

राज्यभर के पंचायत सचिव 17 मार्च 2025 से अपनी मांगों, खासकर शासकीयकरण (सरकारीकरण) की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। ग्राम पंचायत सचिवों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। हड़ताल के चलते कई पंचायतों में विकास कार्य ठप हो चुके हैं।

भूख हड़ताल के दौरान नहीं थी स्वास्थ्य सुविधा

पाली में सचिव भूख हड़ताल पर खुले टेंट में भीषण गर्मी के बीच बैठे थे। दुर्भाग्यवश हड़ताल स्थल पर न तो प्राथमिक चिकित्सा सुविधा थी और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था। यही नहीं, कोरबा जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की भी कमी है, जिससे समय रहते उचित इलाज नहीं मिल पाया। इस लापरवाही का खामियाजा सचिव राजकुमार को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा।

संगठन में शोक और सरकार से नाराजगी

राजकुमार कश्यप की मृत्यु के बाद पंचायत सचिवों के संगठन में शोक की लहर है, वहीं सरकार की अनदेखी को लेकर गहरा रोष भी व्याप्त है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह घटना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है। मृत सचिव के परिजन सदमे में हैं और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन