8th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

Aadhaar Card Update : क्या सच में अब अलग दिखेगा आपका आधार कार्ड? न्यू लुक पर सरकार ने साफ की स्थिति

Media Yodha Desk Tue, May 5, 2026

Aadhaar Card Update: हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर आधार कार्ड को लेकर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं. इनमें दावा किया जा रहा था कि अब नया आधार कार्ड अलग रूप में आएगा, जिसमें केवल फोटो और QR कोड ही होगा. आधार पर अन्य कोई जानकारी नहीं होगी. इन खबरों से लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी. अब, सरकार ने इन दावों पर स्पष्ट जवाब देकर स्थिति साफ कर दी है.

क्या बदल जाएगा आपका आधार कार्ड?

बता दें कि Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. मंत्रालय ने कहा कि आधार कार्ड के नए लुक को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वे सही नहीं हैं और लोगों को भ्रमित करने के लिए फैलाए जा रहे हैं. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

क्या था वायरल दावा?

सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नए आधार कार्ड में सिर्फ फोटो और QR कोड होगा. दावा यह भी किया गया कि ऐसा बदलाव डेटा सुरक्षा और पहचान चोरी रोकने के लिए किया जा रहा है. लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है.

फिलहाल आधार कार्ड में कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जैसे-

  • फोटो

  • नाम

  • पता

  • जन्मतिथि

  • 12 अंकों का आधार नंबर और 

  • QR कोड

यह सभी जानकारी पहचान की पुष्टि करने के लिए जरूरी होती है.

UIDAI ने क्या दी सलाह?

Unique Identification Authority of India ने लोगों से कहा है कि वे किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें. सही जानकारी के लिए केवल UIDAI के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या प्रेस रिलीज देखें.

क्यों फैलती हैं ऐसी अफवाहें?

आधार कार्ड देश का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज बन चुका है. ऐसे में इससे जुड़ी गलत खबरें तेजी से फैलती हैं. कई बार लोग बिना जांचे-परखे जानकारी शेयर कर देते हैं, जिससे भ्रम बढ़ता है. आधार कार्ड के लुक में किसी भी बदलाव की खबर फिलहाल गलत है. ऐसे मामलों में घबराने या तुरंत विश्वास करने की बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन