Why frequent thirst : बार-बार लगती रहती है प्यास, सूख जाता है गला, किस बीमारी के हो सकते हैं लक्षण?
Why frequent thirst: कभी-कभी मामूली से दिखने वाले लक्षण किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करते हैं लेकिन हम उन लक्षणों पर ध्यान ही नहीं देते हैं। जब बॉडी आपको बार-बार कोई न कोई संकेत दे रही हो, तब आपको सावधानी जरूर बरतनी चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बार-बार प्यास लगना या फिर गला सूख जाना, इस तरह के लक्षण एक साइलेंट किलर बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं।
डायबिटीज का संकेत- जब बार-बार प्यास लगती है, तब ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि उनके शरीर में पानी की कमी पैदा होने के कारण ऐसा हो रहा है। लेकिन जरूरी नहीं है कि ये लक्षण सिर्फ पानी की कमी की तरफ इशारा कर रहा हो। बार-बार प्यास लगना डायबिटीज का संकेत साबित हो सकता है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान के कारण डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी हो सकती है।
समझिए क्या है वजह- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी को जब अतिरिक्त शुगर को छानने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है, तब बार-बार पेशाब आती है और डिहाइड्रेशन के कारण प्यास लगती है। मुंह या फिर गला सूखना, ये लक्षण भी इसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आपको तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए जिससे पता चल पाए कि कहीं आपको डायबिटीज तो नहीं है।
लक्षणों पर ध्यान देना है जरूरी- हर समय भूख लगना, डायबिटीज का संकेत हो सकता है। डायबिटीज होने पर अचानक वजन घट सकता है। शरीर में ऊर्जा की कमी, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। डायबिटीज की वजह से ब्लर विजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जब शरीर में एक साथ इस तरह के लक्षण महसूस हों, तब डायबिटीज होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन