9th August 2026

BREAKING NEWS

नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार

कीव पर फिर मिसाइलों की बौछार, काला सागर में भी हमला

9 टीमों ने पक्की की जगह, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्वालिफिकेशन का संकट

सोमवार से बदलेगी सुनवाई की व्यवस्था, जानिए किस बेंच में कौन से केस होंगे लिस्ट

16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

Advertisment

WhatsApp Plus में अब सब्सक्रिप्शन प्लान : पैसे देकर एक्स्ट्रा फीचर्स एक्सेस करें, पर बेसिक चैट हमेशा फ्री

Media Yodha Desk Sun, Mar 8, 2026

WhatsApp Plus: YouTube की तरह अब WhatsApp पर भी सब्सक्रिप्शन प्लान आने वाला है. यानी यूजर पैसे देकर एक्स्ट्रा फीचर एक्सेस कर पाएंगे. इसके बाद कई लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या पेड प्लान आने के बाद WhatsApp यूज करने के पैसे लगेंगे? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो बता दें कि पेड प्लान आने के बाद भी WhatsApp को यूज करना अभी तक तरह फ्री रहेगा. सब्सक्रिप्शन प्लान पूरी तरह ऑप्शनल होगा और इसे सब्सक्राइब करना पूरी तरह यूजर पर डिपेंड करेगा.

कोर फंक्शनलिटी रहेगी फ्री

बता दें कि पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि कंपनी WhatsApp Plus नाम से नया पेड प्लान लाने वाली है. इसमें यूजर्स को स्पेशल थीम, एक्सक्लूसिट स्टिकर्स और एक साथ 20 चैट पिन करने जैसे फीचर्स मिलेंगे. हालांकि, चैटिंग, ऑडियो-वीडियो कॉल और फाइल शेयरिंग जैसी ऐप की कोर फंक्शनलिटी अभी की तरह आगे भी फ्री रहेगी. इसका मतलब है कि WhatsApp के जरिए मैसेज, ऑडियो और वीडियो कॉल करने और फाइल शेयरिंग के लिए यूजर्स को कोई पैसा नहीं देना होगा. ऐसे में आपको यह टेंशन लेने की जरूरत नहीं है कि इस ऐप को यूज करना अब पैसे का खेल होने वाला है.

पेड प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी नए सब्सक्रिप्शन प्लान को टेस्ट कर रही है और अगले कुछ दिनों में इसे रोल आउट किया जा सकता है. इस प्लान में यूजर को 20 चैट्स पिन करने के साथ-साथ 4 अलग-अलग ऐप आइकन्स, टैब्स, कलर बटन और फिल्टर का कलर चेंज करने, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, कस्टम रिंगटोन और इंटरैक्टिव मैसेज रिएक्शन आदि के ऑप्शन मिल सकते हैं. अभी इस फीचर पर काम चल रहा है, ऐसे में इसमें कई और फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं. कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी कीमत और लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन