20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 19 October 2025 : छोटी दिवाली पर किस्मत चमकाएंगी ये 3 राशियां, मिलेगी खुशियों और धनलाभ की सौगात; पढ़ें दैनिक राशिफल

Media Yodha Desk Sun, Oct 19, 2025

Aaj Ka Rashifal 19 October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 50 मिनट तक उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज के दिन छोटी दिवाली का त्योहार भी मनाया जाएगा और मेष, मिथुन, सिंह, धनु समेत कई लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए दिन कैसा है।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार सुधर चुका है। नौकरी-चाकरी, सरकारी तंत्र से जो लाभ है सबकुछ बहुत अच्छा हो गया है। लाल वस्तु पास रखना और काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत में सुधार। प्रेम में नयापन। मानसिक चंचलता पर ध्यान रखिएगा। विद्यार्थीगण थोड़ा भ्रमित न हों। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बने हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। थोड़ा कलह से बचना चाहिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम, संतान का साथ होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धनोपार्जन के नए मार्ग बनेंगे। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। जुबान से फूल झडेंगे। वाणी के द्वारा किसी को भी आप अपने वश में कर लेंगे। बहुत उम्दा। सफेद वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। भाग्य साथ देगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। आपका कद बढ़ेगा। समाज में सराहे जाएंगे। भव्य। सबकुछ बहुत भव्य। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना और शुभ होगा।

तुला राशि- थोड़ी खर्च की अधिकता होगी। यद्यपि अच्छी जगह पर खर्चे, लेकिन फैशन, इत्यादि पर खर्च की अधिकता थोड़ी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। या ये कहिए कि ऊर्जा कम महसूस करेंगे। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र भी पैसे आएंगे। प्रेम, संतान, व्यापार, यात्रा का योग, सबकुछ शुभ है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु दान करना शुभ होगा।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत। बहुत बढ़िया। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल रहेंगी। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मीन राशि की स्थिति बहुत अच्छी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। शुभता के प्रतिक बने हुए हैं। शुभ समय। सफेद वस्तु दान करना शुभ होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन