11th August 2026

BREAKING NEWS

सिंह-कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी और करियर में बनेंगे नए अवसर; जानें सभी राशियों का हाल

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

Advertisment

Delhi Red Fort Blast Update : लाल किले पर 26 जनवरी को बड़े हमले की थी साजिश, डॉक्टर मुजम्मिल ने की थी रेकी, पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा

Media Yodha Desk Wed, Nov 12, 2025

नई दिल्ली : सोमवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके के सभी को दहला दिया है। पुलिस और एजेंसियों ने अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दिल्ली धमाके में जो तीन प्रमुख संदिग्ध हैं उनके नाम डॉ. मुजम्मिल, डॉ अदील अहमद डार और डॉ. उमर हैं। डॉ. उमर के धमाके के समय ही मारे जाने की आशंका जताई जा रही है तो वहीं,  डॉ. मुजम्मिल और डॉ अदील अहमद डार पकड़े जा चुके हैं। अब मुजम्मिल से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इनमें चौंकाने वाला खुलासा ये है कि इन लोगों ने दिल्ली के लाल किले पर हमले की प्लानिंग की थी।

26 जनवरी को हमले की थी प्लानिंग

दिल्ली ब्लास्ट मामला में मुजम्मिल से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में पता लगा है कि डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर उमर ने लालकिले की रेकी की थी। उन्होंने जनवरी के पहले हफ्ते में लालकिले की रेकी की थी। डॉक्टर मुजम्मिल के फोन के डंप डाटा से ये जानकारी मिली है। पूछताछ में जांच एजेंसी को ये भी पता चला है कि इनकी प्लानिंग का हिस्सा 26 जनवरी पर लालकिले को टारगेट करना था। ये दीवाली पर भी भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। 

अब तक 13 लोगों की मौत

सोमवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था। उसी के कुछ घंटे बाद ही लाल किले के पास धमाका हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डॉ उमर जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का एक सदस्य था। इसमें कई डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर अदील अहमद डार भी इसके सदस्य थे। बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट मामले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है और अभी 21 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से भी कई लोगों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन