11th August 2026

BREAKING NEWS

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

अब 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ट्रेन, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 21 September 2025 : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, मेष-वृश्चिक को मिल रही चेतावनी; पढ़ें दैनिक राशिफल

Media Yodha Desk Sun, Sep 21, 2025

Aaj Ka Rashifal 21 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रविवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज अमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज शाम 7 बजकर 53 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उतराफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय लेना नुकसान कर सकता है। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक के रखें। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय का स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार आपका ठीक-ठाक चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम हो सकती है। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। निवेश करने पर इस समय धन हानि के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखिए। अपनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और जुबान पर काबू रखिए। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। समाचार के माध्यम से कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति जो मन को परेशान करेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापारिक स्थिति मध्यम। कोर्ट-कचहरी में मध्यम स्थिति। राजनीतिक रुकावटें। प्रेम, संतान मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा अभी टाल के रखें। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। धर्म में अतिवादी न बने। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- डिस्टर्बिंग फेस से गुजर रहे हैं। चाहे स्वास्थ्य हो, संतान हो। व्यापार लगभग सही चलता रहेगा। लेकिन अपोजिटर इधर सक्रिय रहेंगे। हालांकि कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। लेकिन डिस्टर्ब जरूर करेंगे। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन