18th June 2026

BREAKING NEWS

मकर राशि वालों को साझेदारी में मिलेगा लाभ, जानें किस राशि को बरतनी होगी सावधानी; जानें सभी राशियों का हाल

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपये लेते हिरासत में

सीएम साय ने कहा- तेज़ी से बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 22 Sept 2025 : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 7 राशियों पर विशेष कृपा, जानें आज का राशिफल

Media Yodha Desk Mon, Sep 22, 2025

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत है। आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य में थोड़ा सा ध्यान दीजिए। बाकी शत्रुओं पर दबदबा कायम होगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। प्रेम,संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना और तांबें की वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें और स्वंय के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता। मानसिक स्थिति खराब रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। यात्रा मजेदार नहीं होगी लेकिन कष्टप्रद नहीं होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम,संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत करिएगा। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। नौकरी-चाकरी की स्थिति खराब रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना उन्हें दुर्वा घास अर्पित करना शुभ होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन