8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

SBI Bharti 2026 : SBI में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, बिना लिखित परीक्षा आवेदन करने की आखिरी तारीख जल्द!

Media Yodha Desk Sun, Mar 1, 2026

SBI Bharti 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में ऑफिसर बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार अवसर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के 12 पद, डेप्युटी मैनेजर के 43 पद और डेप्युटी मैनेजर (CA) के 61 पद शामिल हैं. सभी पद स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर श्रेणी के अंतर्गत आते हैं.

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी.

इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 से 42 वर्ष तक रखी गई है.आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहींएससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

SCO भर्ती में पद अनुसार योग्यता तय की गई है.असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए संबंधित डिग्री और अनुभव जरूरी है, डेप्युटी मैनेजर (IS Audit) के लिए बी.ई./बी.टेक (आईटी/कंप्यूटर) और ऑडिट अनुभव चाहिए, जबकि डेप्युटी मैनेजर (CA) पद के लिए उम्मीदवार का CA होना अनिवार्य है.

सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाये. होमपेज पर “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें. “Apply Online” पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें.मांगे गए जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन