28th June 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से) के निर्देशन में जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

Advertisment

PSLV फेल होने से नहीं रुकेगा गगनयान मिशन : ISRO चीफ ने दी स्पष्ट जानकारी

Media Yodha Desk Sun, Jan 25, 2026

नई दिल्ली: गगनयान मिशन को लेकर ISRO प्रमुख वी नारायणन ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि PSLV रॉकेट फेल होने का गगनयान मिशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. दोनों ही अलग-अलग मिशन हैं, ऐसे में ये कहना गलत होगा कि गगनयान मिशन पर किसी तरह का खतरा है. पिछले सप्ताह पीएसएलवी रॉकेट मिशन की विफलता के बाद इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि गगनयान मिशन में देरी नहीं होगी. हम फिलहाल पीएसएलवी रॉकेट मिशन की विफलता के कारण का अध्ययन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी हमारी जांच जारी है. हमें जैसे ही कुछ पता चलता है हम आपको उसके बारे में जुरूर बताएंगे. 

आपको बता दें कि ISRO ने आगामी गगनयान मिशन के लिए पैराशूट आधारित गति धीमी करने से संबंधित प्रणाली को परखने के लिए पिछले साल ही पहला एकीकृत ‘एयर ड्रॉप' परीक्षण (आईएडीटी-01) सफलतापूर्वक किया था. इसरो के एक अधिकारी ने बताया था कि यह परीक्षण आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के निकट किया गया. यह अभ्यास इसरो, भारतीय वायु सेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. 

https://twitter.com/i/status/2015016766905438336

क्‍यों जरूरी था टेस्‍ट

गगनयान परियोजना का उद्देश्य भारत की यह क्षमता प्रदर्शित करना है कि वह मनुष्यों को अंतरिक्ष में भेजकर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस ला सकता है.देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन के रूप में योजनाबद्ध यह परियोजना, चालक दल की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रणालियों की जांच के लिए पूर्ववर्ती मानवरहित मिशनों को भी शामिल करेगी. पैराशूट-आधारित गति धीमी करने की प्रणाली धरती पर लौटने और लैंडिंग के दौरान चालक दल के मॉड्यूल की सुरक्षित रूप से वापसी सुनिश्चित करने के संबंध में एक प्रमुख घटक है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन